अहमदाबाद। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में शुक्रवार दोपहर एक लोकल कोर्ट में अचानक एक तेंदुआ घुस आया जिसके बाद पूरे माहौल में दहशत बढ़ गई है। बड़ी मुश्किल से जज, वकील और बाकी स्टाफ ने तेंदुए को कोर्टरूम में बंद किया और वन विभाग के अधिकारियों का इंतजार करने लगे। सुरेंद्रनगर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, 'कोर्ट का सारा स्टाफ सुरक्षित है। वन विभाग की टीम रास्ते में है। जिस जगह यह कोर्ट स्थित है, उसे चोटिल्ला कहा जाता है। इसके चारों ओर जंगल हैं, जहां तेंदुए पाए गए हैं।
नवंबर में 5 दिनों में तेंदुओं ने ली तीन जानें
दक्षिण गुजरात में 21 नवंबर से 26 नवंबर के बीच तेंदुओं के आतंक की वजह से 3 लोगों की जान जा चुकी है। 2016 के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में 1395 तेंदुए हैं।