23-04-2024 11:34:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

इंदौर। इंदौर में 64वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसे लेकर लोक शिक्षण विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। एक अधिकारी के अनुसार सभी तैयारियों के जायजा के लिए 17 दिसंबर को एक मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग में प्रतियोगिता के लिए गठित सभी कमेटियां शामिल होंगी। सीबीएसई स्कूलों में ठहरेंगे स्टूडेंट्स - जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में आने वाली टीमों को शहर के सीबीएसई स्कूलों में ठहराया जाएगा। इसके लिए शिक्षण विभाग ने इन स्कूलों का मुआयना कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिस समय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, उस समय सीबीएसई स्कूलों में विंटर वेकेशन चलेंगे, इस वजह से स्कूल भी खाली रहेंगे। इन स्कूलों में स्टूडेंट्स के ठहरने और खाने-पीने की सारी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। 23 तारीख से टीमें आना शुरू हो जाएंगी। इन खेलों का होगा आयोजन- लोक शिक्षण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता, अंडर-14 और अंडर-17 बालक- बालिका कराटे प्रतियोगिता, अंडर- 19 बोबिमैन सहित कई खेल आयोजित किए जाएंगे। इनके लिए अलग-अलग खेल मैदानों का चयन कर लिया गया है। कराटे प्रतियोगिता कंकेश्वरीदेवी खेल मैदान, बोबिमन अटल खेल परिसर, खो-खो प्रतियोगिता एडवांस अकेडमी में की जाएगी। शालेय क्रीडा स्पर्धा में अलग-अलग राज्यों के 2500 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। 

30 बसें करेंगी परिवहन व्यवस्था

जानकारी के अनुसार सभी टीमों को रेलवे स्टेशन से लाने-ले जाने, इनके ठहरने के स्थान से मैदान तक लाने और ले जाने के लिए लोक शिक्षण विभाग ने 30 बसों की व्यवस्था की है। यह सभी स्कूल बसें हैं और इन्हें परिवहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक अधिकारी के अनुसार सभी तरह की परिवहन की जिम्मेदारी परिवहन समिति की होगी। 

राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही हैं। लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रतियोगियों के ठहरने से लेकर आने-जाने तक की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। टीमों के आने से लेकर जाने तक की व्यवस्था ये कमेटियां देख रही हैं और अधिकारी भी समय-समय पर सारी जानकारी ले रहे हैं। - मनीष वर्मा, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण विभाग, इंदौर संभाग

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.