19-04-2024 02:23:am
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

इंदौर ।    एक ऐसे युवक को वी केयर फॉर यू ने पकड़ा है, जो प्रेमी जोड़े का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। वह एक छात्रा पर मिलने और उसकी सहेलियों से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली थी। एएसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा पारूल (परिवर्तित नाम) निवासी योजना क्रमांक 136 ने शिकायत की थी कि वह अपने प्रेमी युवक से मिलने के लिए आईडीए बिल्डिंग के पास गई थी। उस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन दोनों के निजी पलों का वीडियो बना लिया था। पारुल ने बताया कि जब वह अपने प्रेमी से मिलने के बाद वापस घर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका और तत्समय बनाए गए वीडियो के बारे में किशोरी को बताया। किशोरी के साथ घटित हुई इस प्रकार की घटना से वह भयभीत हो गई। घबराई किशोरी उस युवक से उसके द्वारा बनाए गए वीडियो को डिलीट करने की मिन्नतें करने लगी। इस पर युवक ने किशोरी से उसका निजी मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी मांगी, घबराई किशोरी ने उसे सारी जानकारी दे दी। इसके बाद युवक किशोरी को लगातार वह वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। वह उस पर बात करने तथा उसकी सहेलियों से उसकी दोस्ती करवाने के लिए दबाव बना रहा था। वह किशोरी को अलग-अलग स्थानों पर मिलने के लिए बुला रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। इस शिकायत के बाद प्रकोष्ठ टीम ने अनिल पिता हीरालाल नायक (18) निवासी नेपानगर बुरहानपुर को पकड़ा। उसे आगे की कार्रवाई के लिए लसूडिया पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह वर्तमान में स्कीम नंबर 136 में झोपड़पट्टी में रहता है। वह बेलदारी का काम करता है। पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह आईडीए बिल्डिंग में काम कर रहा था। इसी दौरान किशोरी को उसके प्रेमी के साथ आता देख उसने दोनों का पीछा किया। बाद में दोनों के अंतरंग में खो जाने के बाद छुपकर उसने उन दोनों का वीडियो बना लिया था। वहां से जाते समय किशोरी का रास्ता रोककर उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.