भोपाल। 13 साल तक सत्ता में रहने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘आम आदमी’ हो गए हैं। असल में उन्होंने ट्विटर पर अपना स्टेट्स बदल दिया है। शुक्रवार देर रात तक उनके स्टेटस पर पूर्व मुख्यमंत्री लिखा था। शनिवार को यह ‘द कॉमनमैन आॅफ मध्यप्रदेश’ हो गया है। अभी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की सत्ता गंवा दी है।
आभार यात्रा के लिए तैयार किय
वीडियो, बाहुबली जैसा पेश किया सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आभार यात्रा के लिए भाजपा ने उन्हें जनसेवक और नायक बताते हुए एक वीडियो तैयार किया है। इसमें उन्हें बाहुबली की तरह नायक बताया गया है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की आईटी टीम ने सोशल मीडिया में कई वीडियो रिलीज किए थे, जिसमें उन्हें जनसेवक बताया गया था।