नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले अनुभवी हाथों में प्रदेश की कमान देने का फॉर्मूला दिल्ली में भी अपनाया है। उसने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (80) के हाथ में फिर से प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है। अजय माकन के इस्तीफे के बाद से ही उम्मीद थी कि शीला दीक्षित को ही पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। कांग्रेस नेता पीसी चाको ने शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस का चीफ बनाए जाने की घोषणा की। शीला 20 साल बाद दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हैं।