भोपाल । सदन में भारी हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक हिना कांवरे गुरुवार को सबसे कम उम्र की विधानसभा उपाध्यक्ष बन गई हैं। इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा को महिला उपाध्यक्ष मिली है। उनका कहना है कि यह उनका सौभाग्य है कमलनाथ ने मुझे उपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया और उनकी कसौटी पर खरी उतरीं। और वह पूरी निष्पक्षता के साथ सदन चलाने का प्रयास करेंगी। महिला होने के नाते उन्हें अपने पर गर्व है। हिना बाालाघाट के लांजी विस क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीती हैं। उनके पिता लिखीराम कांवरे भी कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। उनकी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद स्व कांवरे की पत्नी चुनाव जीती और अब राजनीतिक विरासत को उनकी बेटी आगे बढ़ा रही हैं। हिना कावरे युवा हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम की सदस्य हिना कांवरे वही है जिन्होंने बीते दिनो मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर मलाल जताया था। इसको लेकर खूब राजनीति भी हुई थी।