25-04-2024 11:31:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

भोपाल अशोका गार्डन इलाके में चार दिन पहले युवक के गले पर चाकू मारकर हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। वारदात के बाद वह इंदौर पहुंचा था। वहां से खुरई गया और भोपाल लौटने पर आईएसबीटी पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक युवती को लेकर उसका फेसबुक मैसेंजर पर मृतक युवक के साथ विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी मृतक युवक से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसने गले में चाकू घोंप दिया था। जानकारी के अनुसार खुरई सागर निवासी अजय दुबे (21) बीए कर रहा था। वह सब इंस्पेक्टर बनना चाहता था, इसलिए कोलार रोड स्थित बीमाकुंज में दोस्त यश मिश्रा के साथ रहकर तैयारी कर रहा था। गत छह जनवरी की रात साढ़े नौ बजे वह प्रभात चौराहा पहुंचकर यश मिश्रा से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे रोहित उर्फ राम ठाकुर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गले पर चाकू घोंप दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद यश ने रोहित को भागने नहीं दिया और उसे लेकर नेशनल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया तो रोहित वहां से कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने यश की रिपोर्ट रोहित पर केस दर्ज किया था।

ढाई घंटे बाद पहुंच गया इंदौर

एटीएम से रुपए निकालने के बहाने अस्पताल से गायब हुआ रोहित ढाई घंटे में इंदौर पहुंच गया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने इलाके में खड़ी उसकी कार लावारिस हालत में बरामद की थी, जिसे भोपाल पुलिस ने जब्त कर लिया था। बीती रात रोहित को आईएसबीटी से उस वक्त दबोचा गया, जब वह वापस भोपाल पहुंचा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इंदौर में कार छोड़ने के बाद वह अपने घर खुरई सागर चला गया था। जब उसे पता चला कि पुलिस की तलाश में लगी हुई है तो वह भोपाल दोस्तों के पास छिपने के लिए पहुंचा था। सागर से भोपाल पहुंचने की जानकारी मुखबिर से मिल चुकी थी, इसलिए बस से उतरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी युवती से करता था एकतरफा प्रेम

पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित उर्फ राम ठाकुर भोपाल में रहकर क्लेट की तैयारी कर रहा है। स्कूल के दौरान वह साथ पढ़ने वाली एक छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। कुछ समय पहले उसे पता चला कि युवती की दोस्ती अजय दुबे नामक युवक से है। सोशल मीडिया के माध्यम से उसने अजय दुबे को तलाशा और युवती के बारे में पूछताछ की। इसके लेकर दोनों के बीच फेसबुक मैसेंजर पर विवाद हुआ था। इसके पहले दोनों एकदूसरे को नहीं जानते थे। रोहित ने अजय के दोस्तों के माध्यम से उससे संपर्क किया। घटना वाले दिन इस मामले में बातचीत करने के लिए अजय को बुलाया गया था, जहां विवाद के बाद रोहित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह केवल उसे चमकाना चाहता था, लेकिन चाकू का वार गंभीर होने के कारण उसकी जान चली गई।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.