एरियाना ग्रैंडे अपने नए गीत थैक्यू नेक्स्ट की कामयाबी से बेहद खुश हैं। वह समय-समय पर अपने इंस्टा हैंडल के जरिए अपनी खुशी का इजहार करती रहती हैं। गुरुवार देर रात भी उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें फैंस को थैक्यू कहा। एरियाना ने लिखा - थैक्यू फॉर सेवन वीक्स एट नंबर वन। व्हाट ए ब्यूटीफूल स्टार्ट टू दिज ईयर। इस तस्वीर में एरियाना ने बेहद खूबसूरत पिंक कलर का फर कोट पहना हुआ है। एरियाना का यह पिंकीश लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आया है। तस्वीर शेयर होने के दस घंटे के भीतर ही इसे 40 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।