16-04-2024 02:25:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

जबलपुर  ।  स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को आयोजित सूर्य नमस्कार का मुख्य आयोजन लज्जा शंकर उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में पौने दो लाख बच्चे आयोजन के सहभागी बने और एक साथ सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर मेयर डॉ.स्वाती गोडबोले, कलेक्टर छवि भारद्धाज, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, जिला पंचायत सीईओ रजनी सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजदूगी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर छवि भारद्धाज ने कहा कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जबतक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए। सूर्य हमें असीमित ऊर्जा देता है, योग की 12 मुद्रा मारे तन-मन को स्वस्थ रखती हैं, इसलिए सभी को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार कर स्वयं को स्वस्थ्य रखना चाहिए। इसके पश्चायत रेडियो से प्राणायाम सहित अन्य आसनों का प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन भी हुआ। उठे अभिवादन के लिए हाथ मॉडल सहित अन्य सरकारी स्कूलों में करीब 1 लाख 88 हजार 360 स्टूडेंट सूर्य के अभिवादन के लिए हाथ उठाया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राममोहन तिवारी ने किया। इस मौके पर संयुक्त संचालक डीईओ आॅफिस घनश्याम सोनी, जिला परियोजना समन्वयक आरपी चतुर्वेदी, वीणा बाजपेयी प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरीश मैराल ने किया।

युवा ही देश का भविष्य

कार्यक्रम में मेयर डॉ. स्वाती गोडबोले ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए सूर्य नमस्कार के साथ योग करना जरूरी है। स्कूली बच्चों के बीच कहा कि सभी महान व्यक्तिव विचार वाले स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें। प्रदेश में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है इसलिए युवा आगे आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और प्रदेश- देश का नाम रोशन करें।

कछपुरा शासकीय स्कूल

कछपुरा शासकीय माध्यमिक स्कूल में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। शिक्षक विवेकरंजन शुक्ला ने बताया कि छात्रों ने सूर्य नमस्कार के आसन, प्राणायम कर व सीधे प्रसारण सुन योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर एम तिवारी, संध्या पाटकर, हरिप्रसन्न त्रिपाठी मौजूद थे।

सशिमं गंगानगर

लोकराम कोरी के आतिथ्य में विवेकानंद जयंती मनाई। उन्होंने छात्रों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर उनके जैसे आध्यात्मिक, साहसी, विद्वान और देश भक्त बनने का आव्हान किया। कार्यक्रम में विवेकानंद की 4 झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। संचालन राधा पड़रहा एवं सत्य नारायण वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया।

जानकी रमण महाविद्यालय

राजेन्द्र ऋषि, प्राचार्य डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. आनंद सिंह राणा के निर्देशन में आयोजन हुआ। इस मौके पर व्याख्यान माला में प्रो. एचएस पटैल, वसंत उपाध्याय, रॉविन जैन, पवन उपाध्याय, डॉ. कौशल दुबे, डॉ. अंजली शुक्ला, डॉ. गंगाधर त्रिपाठी उपस्थित रहे।

रादुविवि में बनेगी विवेकानंद पीठ

रानी दुर्गावती विवि में महाधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी, विंग कमांडर सतीश शर्मा अतिथि रहे। श्री तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की विभिन्न देशों में दिए गए व्याख्यानों के बारे में बड़े ही रोचक ढंग से अवगत कराया। इस मौके पर कुलपति प्रो कपिलदेव मिश्र ने विवि में शीघ्र ही स्वामी विवेकानंद पीठ की स्थापना की घोषणा की। श्री शर्मा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अनुसरण करने सलाह दी।

निकाली गई रैली

जय महादेव युवा संगठन व कार्यङ्मीम के आयोजक सचिन यादव ने बताया की पाटन बाईपास से वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान स्वामी विवेकानंद का उपदेश उपस्थितजनों को दिया गया और वाहन रैली में शामिल सभी युवाओं से यह संकल्प करवाया गया की सभी स्वामी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं ।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.