भोपाल। रोज सोसायटी द्वारा आयोजित 38वीं गुलाब प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को गुलाब उद्यान में हुआ। इस दौरान 650 गमले और 5000 कट फ्लॉवर की एंट्रीज यहां आर्इं। सुनील प्रकाश द्वारा दो खास प्रजाति के गुलाब के गमलें यहां प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें 1856 का ग्रीन रोज और 1864 का मार्शल नील शामिल हैं। ग्रीन रोज यानी रोज विरडीफ्लोरा दिखने में पत्तियों तरह होता है। गौर से देखने पर पत्तियां और गुलाब अलग-अलग प्रतीत होते हैं। वहीं नील मार्शल एक बेलनुमा गुलाब है। यह बहुत खुशबू देने वाला होता है। यह पौधे से हमेशा लटका हुआ प्रतीत होता है।