इंदौर। अपने वाहनों में र्इंधन का खर्च बचाने निगम तेजी से जुट गया है। शहर में पांच स्थानों पर पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है। लालबाग के पीछे त्रिवेणी कॉलोनी में एक पंप 15 दिन पहले खुल चुका है। शेष चार में से विजयनगर में जमीन को लेकर पेंच फंस गया है। अगले सप्ताह तीन क्षेत्रों में पंप खोल दिए जाएंगे। यहां सारी तैयारी शुरू हो गई है। केवल र्इंधन संग्रहण के लिए टैंक बनाए जाना है। निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के पास चार पहिया वाहन हैं। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, डंपर, टैंकर, ट्रैक्टर, जेसीबी व अन्य वाहन हैं। लगभग 2300 वाहन दिनभर चलते हैं। इनमें ढाई लाख लीटर डीजल प्रतिमाह खर्च होता है। डीजल खरीदी पर प्रतिमाह करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इसी खर्च को बचाने पंप खोलने पर जोर दिया जा रहा है। जमीन को लेकर संशय विजयनगर में निगम को पंप खोलने शासकीय जमीन नहीं मिल रही है। जमीन के अभाव में जोन क्रमांक 7 के समीप रिक्त पड़ी जमीन पर निगम की निगाह है। यहां जमीन नहीं मिलने पर प्राइवेट जमीन खरीदने की तैयारी भी की जा रही है। पर्ची से होगी भरपाई वाहनों में डीजल की भरपाई के लिए वर्कशॉप विभाग के प्रमुख की पर्ची दिखाना होगी। पर्ची में वाहन संख्या, चालक का नाम, भराने की मात्रा, दिनांक का आंकड़ा रहेगा। इससे किस वाहन में कितने र्इंधन की रोज खपत हो रही है, आसानी से पता चले सकेगा।