ग्वालियर। पंचकल्याणक महोत्सव के पांचवे दिन रविवार को जीवायएमसी मैदान में पार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया गया। इसमें दिखाया गया कि मुनि पारस कुमार आहार चर्या को निकले, तो राज्य के लोग अपने-अपने द्वार पर पढ़गाहन करने खड़े थे। एक परिवार में मुनि की आहार विधि मिलती है, वहां मुनि पारस कुमार को सैकड़ों लोग आहार कराते हैं। हे स्वामी... नमोस्तु नमोस्तु... पारस कुमार जब मुनि अवस्था में आहार विधि लेकर पंडाल में पहुंचे तो वहां उनकी अगवानी के लिए खड़े लोगों ने एक स्वर में बोला, हे स्वामी... नमोस्तु नमोस्तु... अत्रो अत्रो..... यह सुनकर मुनि आहार के लिए आ गए, जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें आहार कराया। महिला, पुरुष कतारबद्ध होकर भगवान की प्रतिमा को चम्मच से आहार दान दे रहे थे। बज्रसेन परिवार ने दिया प्रथम आहार सर्वप्रथम आहार देने का सौभाग्य बज्रसेन जैन, मनोज जैन, मनीष जैन एवं अमित जैन परिवार को मिला। दूसरा अवसर मिला विनोद कुमार जैन, विकास जैन, सौरभ जैन पविार एवं तीसरा आहार दिया गोपाचल महिला मंडल की टीम को। इंद्रों ने की ज्ञान चर्चा राजसभा एवं इंद्रसभा लगाई गई, जिसमें भगवान के माता-पिता सुशील जैन-रीता जैन, सौधर्म इंद्र धीरेन्द्र जैन-सोनिया जैन, कुबेर इंद्र अमित जैन-सुरभि जैन, महायज्ञ नायक गौरव जैन-शिप्रा जैन, ईशान इंद्र संगम जैन-साधना जैन, सनत इंद्र जितेन्द्र जैन-बबीता जैन, माहेंद्र इंद्र निकेतन जैन-स्वाति जैन ने धार्मिक ज्ञान की चर्चा की।