नई दिल्ली। अंतरिक्ष को लेकर लोगों में कई सारी जिज्ञासाएं बनी रहती है। वहीं इस ब्रह्मांड की कई ऐसी पहेलियां भी हैं जिन्हें सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से लगे हुए हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह से जुड़ी एक बड़ी गुत्थी सुलझा ली है। नासा कैसिनी अंतरिक्षयान ने आखिरकार इस बात का पता लगा लिया है कि शनिग्रह पर दिन कितने घंटे का होता है। सौरमंडल विज्ञान की गुत्थी को सुलझाते हुए नासा ने बताया कि शनि ग्रह पर महज साढ़े 10 घंटे का ही दिन होता है। मौजूदा समय में कैसिनी मिशन अस्तित्व में नहीं है। लेकिन उससे हासिल हुए नए डेटा के इस्तेमाल से यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया-शांता क्रूज की अगुवाई में वैज्ञानिकों ने कहा है कि शनि ग्रह पर एक साल धरती के 29 साल के बराबर होता है।