तोक्यो। दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का उत्तरी जापान स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 113 वर्ष के थे। उनके परिवार ने बताया कि मसाजो नोनाका की मौत रविवार को तड़के ओशोरे स्थित उनके घर में हुई। यह स्थान जापान के उत्तर में स्थित होकाइदो के मुख्य द्वीप में मौजूद है। मसाजो के परिवार ने बताया कि उनकी मौत नैसर्गिक कारणों से हुई। मसाजो का परिवार पिछले चार पीढ़ियों से हॉट स्प्रिंग इन चलाता आ रहा है। 2018 में 112 साल और 259 दिन पूरे करने पर उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के जीवित व्यक्ति का प्रमाण पत्र गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से दिया गया था।