जबलपुर। जबलपुर सहित समूचे महाकौशल में मौसम में बदलाव आया है। बीते तीन दिनों से दक्षिणी हवाओं के चलते से तापमान में बढ़ौत्तरी हुई है जिससे बसंत का एहसास लोगों ने किया। दिन में लोगों को जहां ऊ नी पकड़े पहने की जरूरत महसूस नहीं हुई, वहीं रात्रि में भी तापमान ऊपर आया है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शहर में दक्षिणी हवाएं 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली जबकि दोपहर को कुछ देर तेज हवाएं चली।
पारा 30 डिग्री पर
नगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आर्द्रता सुबह 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।